पेट्रोल पंप में डकैती की फिराक में थे बदमाश

जबलपुर। गढ़ा थाना पुलिस ने शारदा चौक स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की साजिश रच रहे एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जबकि दो बदमाश फरार हो गए।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जिले के पांच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट, डकैती, चाकूबाजी और हत्या के प्रयास जैसी 10 संगीन वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि मदनमहल पहाड़ी स्थित दरगाह के पास एक पत्थर की आड़ में छह युवक छिपे हुए हैं। वे शारदा चौक पेट्रोल पंप पर धावा बोलने और विरोध करने वालों पर चाकुओं व लोहे के औजारों से हमला करने की योजना बना रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और चारों तरफ से घेराबंदी कर चार आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा।
इन्हें दबोचा गया
पुलिस ने अतुल साहू (18) निवासी अन्ना मोहल्ला गढ़ा, आयुष कोल (18) निवासी कुलियाना मोहल्ला रांझी, समीर खान उर्फ पाटन (18) निवासी कटरा मोहल्ला पाटन और एक 17 वर्षीय नाबालिग निवासी माली मोहल्ला मदनमहल को दबोचा। जबकि गुड्डू विश्वकर्मा उर्फ प्रिंस उर्फ राइडर निवासी एलआईसी के पास, गढ़ा और कृष्णा यादव निवासी इन्द्र बस्ती, रतन नगर फरार हो गए।

हथियार, वाहन और लूटे गए मोबाइल बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन बटनदार चाइना चाकू, एक लोहे की हथौड़ी, पिंचिस, छेनी और लोहे की टॉमी बरामद की है। इसके अलावा, आरोपियों की निशानदेही पर पनागर की डकैती और रांझी की लूट से जुड़े मोबाइल फोन सहित वारदातों में प्रयुक्त एक स्कूटी और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

शहर के 5 थाना क्षेत्रों की 10 वारदातें खुलीं
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे लंबे समय से शहर में सक्रिय थे। उनकी गिरफ्तारी से गढ़ा थाना क्षेत्र में एक लूट, एक झपट्टामारी, एक हत्या का प्रयास और दो चाकूबाजी की घटनाएं, संजीवनी नगर थाना क्षेत्र मं एक लूट, एक चाकूबाजी, मदनमहल थाना क्षेत्र में एक झपट्टामारी, रांझी मेंं एक लूट, पनागर में डकैती का खुलासा हुआ.

Next Post

विजयवाड़ा में आयोजित रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कहा- देश के लिए रामोजी राव के योगदान की बराबरी कोई नहीं कर सकता

Tue Nov 17 , 2026
विजयवाड़ा,  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विजयवाड़ा के डॉ. बीआर अंबेडकर कलावेदिका में आयोजित ‘रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मीडिया जगत के शिखर पुरुष स्वर्गीय रामोजी राव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस भव्य कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल […]

You May Like