70 लाख के एमडी ड्रग्स केस में मंदसौर का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

इंदौर. क्राइम ब्रांच टीम ने एनडीएस एक्ट के एक अहम मामले में फरार चल रहे मंदसौर में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने किया है. आरोपी सस्ते दामों में मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर-रतलाम के नेटवर्क में सक्रिय तस्करों को सप्लाई करता था. क्राईम ब्रांच की टीम ने इसी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को पहले के गिरफ्तार कर चुकी है, उनकी निशानदेही पर मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कड़ियां जोड़ने की तैयारी की जा रही है.

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. क्राईम ब्रांच की टीम ने शनिवार 14 जून को एमआर10 ब्रिज के नीचे बने ढाबे के पास दबिश देकर मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद अजगर, मोहम्मद फैज़ान और शाकिब शेख को पकड़ा था. इन आरोपियों के कब्जे से 57.35 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक मारुति डिजायर कार जब्त की गई थी. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 लाख बताई गई थी. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने ड्रग्स के मुख्य सप्लायर मंदसौर में रहने वाले योगेन्द्र उर्फ युवराज रावल को बताया था, इसके बाद क्राइम ब्रांच ने उसे मंदसौर से गिरफ्तार कर लिया. 24 वर्षीय आरोपी योगेन्द्र संजय हिल्स, लालघाटी रोड का रहने वाला है और खुद को एग्रीकल्चर प्रोडक्ट की मशीन चलाने वाला बताता है. जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी पूर्व में भी लड़ाई-झगड़े के मामलों में जेल जा चुका है और आदतन अपराधी है. फरार सप्लायर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और जांच में मिले इनपुट्स के आधार पर अन्य संभावित सहयोगियों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

जनकपुरी में 11 आरोग्य मंदिर खुलेंगे : सूद

Tue Jun 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि दिल्ली सरकार केंद्र की सभी जनहितकारी योजनाओं को राजधानी में प्रभावी रूप से लागू कर रही है और इसके लिए वह केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। श्री सूद ने […]

You May Like