पर्दाफाश: हाइवे पर डकैती-लूट में पारधी गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार,चार फरार

जबलपुर। नेशनल हाईवे रोड के पास 18 जून की रात्रि पड़ी डकैती और सिहोरा-खितौला लूट कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वारदातों में पारधी गिरोह का हाथ निकला है। गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घातक हथियार एव अन्य की जब्त की हैं। जबकि चार अब भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी हैं। गिरोह के सदस्य शाम सात बजे घरों से निकलते थे और रात में रैकी करते थे। हाइवे में रूकने वालेे वाहनों पर नजर रखते थे जैसे ही कोई वाहन से उतरता था तो उस पर हमला कर वारदातें करते थे जेवरात, नगदी, वाहन लूटकर फरार हो जाते थे।

ये है आरोपी अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामले में थाने से लेकर क्राइम ब्रांच एवं सायबर पुलिस की टीमें गठित की गई थी। जांच में मिले सुराग पर आरोपी रुआ पारधी पिता कमलेश पारधी 20 वर्ष निवासी हरदुआ मदार टेकरी थाना कुठला जिला कटनी को गिरफ्तार कर किया गया है, मुबारक पारधी, उजाले पारधी, राज पारधी, टीस पारधी फरार है।

 

Next Post

अड़ीबाज ईनामी अधिवक्ता गिरफ्तार

Tue Jun 24 , 2025
सीहोर. बीते एक साल से अड़ीबाजी व धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में लगभग एक साल से फरार चल रहे अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह तोमर को आखिरकार कोतवाली पुलिस ने भोपाल के नजदीक सूखी सेवनिया क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है. फरार अधिवक्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस […]

You May Like