फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों के किए जेवर चोरी

इंदौर: कनाड़िया क्षेत्र के सूने फ्लैट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों के सोने चांदी के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है.थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि बिचौली मर्दाना स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले तन्मय कानूनगो के फ्लैट को निशाना बनाया.

दिन में घर बंद होने का फायदा उठाकर बदमाश अंदर घुसा और करीब एक लाख से ज्यादा कीमत के सोने के जेवर चोरी कर ले गया. चोरी गए सामान में सोने की चूड़ियां, अंगूठियां, मंगलसूत्र, चेन, ब्रेसलेट सहित अन्य आभूषण शामिल हैं. घटना का पता चलने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के कैमरों की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

राजेन्द्र भारती के मामले में विधिसम्मत कार्रवाई: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह

Sat Apr 4 , 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि दतिया से निर्वाचित विधायक राजेन्द्र भारती को विशेष जिला न्यायालय, नई दिल्ली ने तीन वर्ष के कारावास एवं 1 लाख रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। इस आदेश के उपरांत सर्वोच्च न्यायालय के […]

You May Like