जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत करौंदी मेें न्यायालय में चल रहे प्रकरण पर बदमाशों ने अधिवक्ता के घर पर पथराव करते हुए मारपीट कर दी जिससे अधिवक्ता और उनकी मां को चोटें आ गई। पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता अंकित यादव निवासी वार्ड 07 करौंदी रांझी ने रिपोर्ट कराई कि पुराने विवाद का प्रकरण न्यायालय में चल रहा है.
उसी बात को लेकर रात करीब 11.30 बजे अखिलेश यादव, श्यामू यादव, आनंद यादव, राजू यादव आये और विवाद करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद पथराव कर दिया। जिससे उसे एवं उसकी मां ममता यादव को चोटें आ गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
