भोपाल। दस लक्षण पर्व के दूसरे दिन प्रातः अभिषेक,सर्व जगत भावना शांति धारा पूजन विधान स्टेशन बजरिया श्री महावीर जिनालय में दीपक भैया द्वारा प्रवचन में उत्तम मार्दव धर्म का महत्व विनम्रता से यह केवल बाहरी व्यवहार में ही नहीं, बल्कि हमारे हृदय और आत्मा की गहराई में भी होनी चाहिए। अहंकार को त्यागकर, हम अपने जीवन में सरलता, सहजता और सच्ची मधुरता को स्थान देते हैं इस दिन हम यह संकल्प लें कि दूसरों के साथ व्यवहार में हमेशा विनम्र रहेंगे, चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों। विनम्रता से न केवल हमारा मन शांत रहता है, बल्कि हम अपने आस-पास के वातावरण को भी सकारात्मक बनाते हैं। मुख्य क्लश स्थापित करने का सौभाग्य अशोक जैन को प्राप्त हुआ अध्यक्ष राजीव पंचरत्न नरेंद्र जैन राजेंद्र पान द्वारा बताया संध्या में आरती प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई।
विनम्रता ही उत्तम मार्दव धर्म
