पीने के लिए तरसे ग्रामीणों में आक्रोश: जल निगम अधिकारी का जलाया पुतला

नटेरन: नटेरन में विगत दिनों से ग्रामीण पीने के पानी के लिए तरस रहे है और ऐसे में जल निगम की अधिकारी ने ग्रामणो के पंप मोटर जप्त करने की कार्यवाही कर डाली.22 घरों की मोटरों को जप्त कर थाने में रख दी जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. कार्यवाही से नाराज ग्रामीणों ने जल निगम अधिकारी रवीना धाकड़ का पुतला दहन किया.

पुतला दहन करने के बाद ग्रामणो ने एस डी एम के नाम ज्ञापन सौंपा और कार्यवाही की मांग की. आवेदन के माध्यम से प्रशासन को एक हफ्ते समय दिया ओर कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन करेंगे. ग्रामीण महेंद्र रघुवंशी ने बताया कि मैडम दिन में घरों में घुस कर मोटरों को उठाया है ऐसा लग रहा जैसे ग्रामीण पीने का पानी नहीं कोई गैरकानूनी काम कर रहे है मोटरों को सह सम्मान वापिस नहीं दिया गया हम उग्र आंदोलन करेंगे.

Next Post

अमरूद की फसल नीलामी न होने से बर्बादी की कगार पर

Tue Nov 18 , 2025
सांची: ऐतिहासिक नगरी सांची में स्थित लगभग छह एकड़ क्षेत्रफल वाला शासकीय उद्यान इन दिनों विभागीय लापरवाही का शिकार है. वर्षों पहले 12 एकड़ में विकसित इस उद्यान का बड़ा हिस्सा पर्यटन विभाग को सौंपे जाने के बाद अब शेष भूमि पर फलदार वृक्ष एवं विभिन्न प्रजातियों के पौधों का […]

You May Like