गुकेश, भाकर, हरमनप्रीत और प्रवीण को खेल रत्न पुरस्कार

गुकेश, भाकर, हरमनप्रीत और प्रवीण को खेल रत्न पुरस्कार

नयी दिल्ली 02 जनवरी (वार्ता) शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश, महिला निशानेबाज मनु भाकर, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

खेल मंत्रालय ने गुरुवार को खेल रत्न पुरस्कारों की घोषणा की। सरकार ने समितियों की सिफारिश पर मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को खेल रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है।

इन एथलीटों को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार हर चार साल में खेल में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।

उल्लेखनीय है कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स में निशानेबाजी की दो अलग-अलग स्पर्धा में दो पदक जीतकर इतिहास रचा था। पेरिस खेलों में ही हरमनप्रीत सिंह ने अपनी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था। डी गुकेश हाल ही में शतरंज के इतिहास के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बनने का इतिहास रचा। गुकेश ने महज 18 वर्ष की उम्र में विश्व चैंपियन का खिताब हासिल किया था। प्रवीण कुमार ने पैरालंपिक्स की टी64 कैटेगरी की हाई-जम्प (ऊंची कूद) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

Next Post

अर्जुन पुरस्कार से 32 खिलाड़ी होंगे सम्मानित

Thu Jan 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 जनवरी (वार्ता) केन्द्र सरकार बीते चार वर्षों में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करेगी। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) तथा खेल से संन्यास के बाद प्रशिक्षक […]

You May Like