परीक्षाओं के बीच आधी रात को डीजे बजाना पड़ा भारी

इंदौर: बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में खलल डालने वाले और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध इंदौर पुलिस ने अब सख्ती शुरू कर दी है. इसी कड़ी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात आजाद नगर पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने वाले एक आईसर वाहन को घेराबंदी कर जप्त किया है.जिला दंडाधिकारी शिवम वर्मा और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के स्पष्ट निर्देश हैं कि परीक्षाओं के दौरान देर रात तक या निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में साउंड सिस्टम का उपयोग नहीं होना चाहिए.

इन्हीं निर्देशों के पालन में एसीपी रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी. पुलिस टीम जब रात्रि करीब 12 बजे क्षेत्र भ्रमण कर रही थी, तभी सांवरिया धाम मंदिर के पास एक आइशर वाहन क्रमांक एमपी 13 जेडके 1386 पर लगा भारी-भरकम डीजे कानफोड़ू आवाज़ में बजता हुआ मिला. वाहन चालक नितिन तिवारी द्वारा नियमों का उल्लंघन कर शोर मचाया जा रहा था, जिससे आसपास रहने वाले छात्रों और आमजन को काफी असुविधा हो रही थी.

वाहन जप्त, ड्राइवर पर केस दर्ज

आजाद नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे युक्त आईसर वाहन को जप्त कर लिया है. पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(ए) और मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 15 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी डीजे संचालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Next Post

राशिफल-पंचांग : 19 फरवरी 2026

Thu Feb 19 , 2026
पंचांग 19 फरवरी 2026:- रा.मि. 30 संवत् 2082 फाल्गुन शुक्ल द्वितीया गुरूवासरे शाम 4/18, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे रात 9/24, सिद्ध योगे रात 9/26, कौलव करणे सू.उ. 6/22, सू.अ. 5/38, चन्द्रचार कुम्भ दिन 3/27 से मीन, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0. ———————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: गुरूवार […]

You May Like