जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में पुलिस ने गुंडे बदमाशों पर कार्रवाई की। पिछले 24 घंटे में कई वर्षो से फरार 23 गैरम्यादी, 31 म्यादी वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। 20 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 3 बाॅटल, 75 पाव देशी, अंग्रेजी एवं 31 लीटर कच्ची शराब, जप्त की गयी।
4 व्यक्तियो के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 1 बका, 3 चाकू जप्त किये गये एवं 4 जुआडियों को जुआ खेलते हुये एवं 3 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथों पकडा गया,जुआडियो एवं सटोरियो के कब्जे से 1513 रूपये जप्त किये गये।
