रादुववि में एनएसयूआई का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, जलाई अर्थी

 

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा विश्वविद्यालय में व्याप्त अराजकता, भ्रष्टाचार और छात्र विरोधी नीतियों के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। छात्र अर्थी ढोल-नगाड़ों के साथ विश्वविद्यालय में ले जाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोका। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। अंतत: छात्रों ने विश्व विद्यालय गेट पर ही प्रतीकात्मक अर्थी का दहन कर कुलगुरु के तत्काल इस्तीफे की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सागर शुक्ला,अदनान अंसारी, प्रतीक गौतम, एजाज अंसारी,सक्षम यादव, अनुराग शुक्ला, शफी खान, सैफ मंसूरी, सचिन रजक, अंकित शुक्ला, अमित सिंह, साहिल थामस, मो.वकार, अंकित कोरी, निखिल वंशकार, युग ठाकुर, अर्पित केसरवानी, अनिकेत मेश्राम, साहिल उइके, विक्की ठाकुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Next Post

दो भाइयों को लगा करंट, एक की मौत, भतीजी भी झुलसी

Tue Jun 17 , 2025
  रहली थाना क्षेत्र के ग्राम रेवझा पिपरिया में घर पर लोहे की चद्दर चढ़ाते समय दो भाई करंट की चपेट में आ गए। आवाज सुन भतीजी बचाने आई तो उसने भी करंट लगा। घटना में एक भाई की मौत हो गई। वहीं दो झुलसे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती […]

You May Like