फरार डॉ चारू तिवारी पुणे से गिरफ्तार, भ्रूण हत्या के गंभीर मामले में न्यायालय ने भेजा जेल

देवास। कन्या भ्रूण हत्या से जुड़े चर्चित मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल करते हुए श्रीराम अस्पताल की संचालिका डॉ. चारू तिवारी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार देर रात हुई गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार को उन्हें देवास लाया गया, जहां न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कथित लेन-देन और बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस हरकत में आई थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर डॉ. तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही वह फरार थीं और अग्रिम जमानत के लिए दी गई उनकी याचिका भी न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गई थी।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए तलाश तेज की और पुणे में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गुरुवार अलसुबह उन्हें देवास लाया गया।

वहीं, न्यायालय में पेशी के दौरान माहौल गर्मा गया। महिला अधिवक्ताओं सहित कई वकीलों ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का कहना था कि भ्रूण हत्या जैसा अपराध अत्यंत गंभीर और जघन्य है, ऐसे में आरोपी को राहत नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मामले में शामिल अन्य लोगों और संबंधित डॉक्टरों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की।

Next Post

दुधाना खरीदी केंद्र की ऊंचाई को लेकर नाराज हुई कलेक्टर

Thu Apr 16 , 2026
मोहन बड़ोदिया। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने गत दिवस मोहन बड़ोदिया मार्केटिंग तथा दुधाना और मोहना सोसायटियों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दुधाना सोसायटी में केंद्र की ऊंचाई जमीन से अधिक होने के कारण कलेक्टर को टेबल का सहारा लेकर ऊपर चढऩा पड़ा. इस व्यवस्था को लेकर उन्होंने नाराजगी […]

You May Like