दो भाइयों को लगा करंट, एक की मौत, भतीजी भी झुलसी

 

रहली थाना क्षेत्र के ग्राम रेवझा पिपरिया में घर पर लोहे की चद्दर चढ़ाते समय दो भाई करंट की चपेट में आ गए। आवाज सुन भतीजी बचाने आई तो उसने भी करंट लगा। घटना में एक भाई की मौत हो गई। वहीं दो झुलसे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला जांच में लिया है, पुलिस के अनुसार, फरियादी हीराबाई पटेल निवासी रेजा पिपरिया ने बताया कि घर पर बेटा राजू पिता दुर्गाप्रसाद पटेल उम्र 40 साल और भाई अमन पटेल 25 घर के नीचे तरफ छाया बनाने के लिए लोहे का चद्दर चढ़ा रहे थे। इसी दौरान लोहे की चद्दर घर के ऊपर से निकले बिजली तार के संपर्क में आ गई। जिससे चद्दर में करंट फैला और राजू व अमन चपेट में आ गए। करंट लगने से अमन उछलकर जमीन पर गिरा और राजू लोहे की चद्दर पर गिर गया। आवाज सुन नेहा पटेल 18 बचाने के लिए आई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। घटना देख पिता दामोदर पटेल मौके पर पहुंचे और बिजली बंद कर उन्हें बचाया। तत्काल रहली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर बसंत नेमा ने राजू पटेल को मृत घोषित कर दिया। अमन पटेल और नेहा पटेल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही रहली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। *

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी पर पूर्व रोजगार सहायक को 4 वर्ष की सजा

Tue Jun 17 , 2025
दमोह.भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष कुमार गुप्ता ने ग्राम पंचायत रसीलपुर के पूर्व रोजगार सहायक संतोष कुमार विश्वकर्मा को 4 वर्ष सश्रम कारावास और 1000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त जारी करने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत […]

You May Like