प्रदेश महिला कांग्रेस की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

इंदौर: प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आज 51 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है. उक्त प्रदेश महिला कमेटी इंदौर से 9 महिलाओं को स्थान मिला है। नौ महिलाओं में से एक उपाध्याक्ष , दो महासचिव, एक सचिव और 5 संयुक्त सचिव बनाया गया है.प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की सहमति से प्रदेश में महिलाओं की 51 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है.

उक्त कमेटी में शांति भालेश्वर को उपाध्यक्ष, साक्षी शुक्ला और कुसुम मौर्य को महासचिव, सोनिया मिमरोट भाटिया सचिव और प्रियंका यादव, पूर्वी सोजतिया, शशि हाड़ा, रोशनी गौहर और मुक्ता राय को संयुक्त सचिव बनाया गया है. प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने बताया कि प्रदेश कमेटी के बाद शहर और जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष घोषित की जाएगी. प्रदेश महिला अध्यक्ष रीना ने बताया कि कमेटी में सभी वर्ग की महिलाओं और समाजों को प्रतिनिधित्व दिया गया है.

Next Post

सौतेले भाई के बेटे का अपहरण कर दी हत्या की धमकी

Sun Apr 5 , 2026
इंदौर: लसूड़िया पुलिस ने हत्या की नीयत से अपहरण की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए चार घंटे के भीतर अपह्रत को सकुशल बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी […]

You May Like

मनोरंजन