
सिंगरौली 28 मार्च। माड़ा पुलिस ने लम्बे अर्से से फरार वारंटियों को गिरफ्तार की है। न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया था।
माड़ा पुलिस के अनुसार न्यायालय द्वारा धारा 125 दं.प्र.सं. के अन्तर्गत फरार चल रहे वारण्टी के खिलाफ लगातार फरार रहने एवं पीड़ि़ता महिला को खर्चा खुराकी न देने के कारण स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था, जिस पर थाना प्रभारी माड़ा शिवपूजन मिश्रा को आज दिन शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की आरोपी चोरी छिपे अपनी दूसरी पत्नी के घर ग्राम छतौली में शक्तिनगर से आया है, स्थाई वारण्टी राधेश्याम केवट पिता सुखलाल केवट उम्र 45 वर्ष निवासी छतौली को ग्राम छतौली से गिरफतार किया गया। जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा धारा 128 दं.प्र.सं. में स्थाई वारण्ट जो भरण पोषण की राशि 1 लाख 12 हजार रूपये एवं धारा 144(3) बीएनएसएस में गिरफतारी वारण्ट है, जो भरण पोषण की राशि 49500 रूपये की थी, देने में असफल रहा था। उक्त कार्रवाई में प्रआर संजय सिंह परिहार, गणेश रावत, इन्द्रेश शर्मा, आर राजकुमार सिंह, संदीप सिंह लोधी, सुन्दर कास्दे, अखिल साहू, राजा, राकेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।
1 लाख का नही किया गया भरण पोषण की राशि
इसी प्रकार मुखिया उर्फ तेजबली वैश्य पिता स्व. रामलाल वैश्य उम्र 28 वर्ष निवासी बिन्दूल थाना लंघाडोल को शक्तिनगर से कुछ दिन पूर्व गिरफतार किया गया था, जिसके खिलाफ धारा 125 (3) दं.प्र.सं. में स्थाई वारण्ट एवं एक गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था, जो करीब 1 लाख रूपये भरण पोषण की राशि देने में असफल हुआ था। एक अन्य भरण पोषण के गिरफतारी वारण्टी मोतीचन्द पाल निवासी कोयलखूथ को भी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था।
