संजय गुप्ता बने मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी

भोपाल: राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए मध्यप्रदेश शासन के सेवानिवृत्त सचिव संजय गुप्ता को मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार संजय गुप्ता की नियुक्ति पद ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी के रूप में वे सहकारी संस्थाओं के निर्वाचन संबंधी कार्यों की निगरानी एवं संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे। शासन की ओर से की गई इस नियुक्ति को सहकारी क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रियाओं को सुचारु एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Post

जांजगीर-चांपा में पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल, 80 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले

Fri Jun 5 , 2026
जांजगीर-चांपा, 05 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और संतुलित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी 80 प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों को विभिन्न थाना, चौकी, यातायात शाखा और नवस्थापित पुलिस सहायता केंद्रों […]

You May Like