
आलीराजपुर. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के तत्वाधान में 15 जून से 21 जून तक मध्यप्रदेश की जेलों में प्रदेशव्यापी साप्ताहिक योग अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अभियान का शुभारंभ श्री विवेक रूसिया द्वारा केन्द्रीय जेल जबलपुर से वर्चुअल माध्यम से किया गया।
जिला जेल आलीराजपुर एवं उपजेल जोबट में भी यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनोज कुमार मण्डलोई के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें बंदियों को योगाभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने वर्चुअल माध्यम से बंदियों को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। यह साप्ताहिक योग अभियान 21 जून (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस) तक निरंतर जारी रहेगा।
इस दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जय पाटीदार, जेएमएफसी श्री अनुराग सिंह सुमन, जेल अधीक्षक श्री एस.बी. शरण, उपजेल अधीक्षक जोबट, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलीप सिंह मुजाल्दा, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री राहुल सवनेर सहित जेल के अधिकारी, कर्मचारी एवं बंदीगण उपस्थित रहे।
