महर्षि वाल्मिकी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

इटारसी। महादलित परिसंघ के प्रदेश प्रभारी मुकेश चंद्र मैना ने बताया कि भगवान महर्षि वाल्मिकी की जयंती महादलित परिसंघ एवं मोहल्ला विकास समिति वार्ड नंबर 23 के व्दारा समरसता के भाव से लगातार कार्य कर मनाई जा रही है। आज भगवान महर्षि वाल्मिकी की जयंती वार्ड नंबर 23 में मनाई गई। जिसमें मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, वार्ड के पार्षद एवं स्वास्थ्य सभापति राकेश जाधव, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी एवं वाल्मिकी समाज के वरिष्ठ हरेराम चावरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महर्षि वाल्मिकी के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। महर्षि वाल्मिकी जी की वंदना कर कार्यक्रम की शुरूवात की गई। कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम उद्बोधन में सर्वप्रथम इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि महर्षि वाल्मिकी ने रामायण की रचना की एवं प्रभू राम के दर्शन कराए। उसी प्रकार आज के युग में हम प्रभू राम के मार्ग में चलने की प्रेरणा ले और राष्ट्र निर्माण का कार्य करें। वार्ड के पार्षद एवं स्वास्थ्य सभापति राकेश जाधव ने कहा कि इस वर्ग के लोग परिश्रमिक होते है साथ ही हमारे शहर और देश को स्वच्छ करते हैं ताकि हम किसी बीमारी से ग्रस्त न हो। खुद आगे आकर लड़ते है और हमें अनेकों बीमारियों से बचाते हैं। हमें एवं हमारे परिवारजनों को सुरक्षित रखते हैं। राष्ट्र निर्माण में इस वर्ग की भूमिका सदैव सराहनीय रही हैं। आज के इस अवसर पर सभी को शुभकामना एवं बधाई देता हूँ। समाज के वरिष्ठजन हरेराम चावरिया ने कहा कि आयोजन समिति व्दारा लगातार 20 वर्षों तक मनाना एक अनूठी मिसाल है एवं हमारे समाज को गौरान्वित करता है मैं आयोजन समिति के श्री मैना को इस कार्यक्रम हेतु बधाई देता हूँ।

कार्यक्रम के आयोजक मुकेश चंद्र मैना ने बताया कि भगवान महर्षि वाल्मिकी के लगातार 20 वर्षों से समरसता के भाव से मनाते आ रहे है। इसमें सभी वर्गों का समावेश होता है। जिसमें अभी तक समाज के अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने लगभग 3000 सामाजिक जनों को सम्मानित किया गया। लगभग 16 वर्षों तक राज्य एवं जिला स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों के सहभागिता हेतु आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका के स्वच्छता पर्यवेक्षक सुदेश माहोरिया को उत्कृष्ठ कार्य हेतु शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मोहल्ला विकास समिति के सचिव सेवानिवृत्त राजकुमार दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र पटैल, डॉ. नीरज जैन, केपी सैनी, विजय दुबे, एमएस कपूर, सुनील दुबे, राममोहन अहिरवार, शैलेन्द्र दुबे, प्रकाश ताम्रकार, विजयराव नाईक, संदीप सोनकर, संजय युवने, अनुज कुरेलिया, सतीश पटेल, अरविंद चौहान, मुकेश घारू, संतोष चुटीले, संतोष शर्मा, आशीष मालवीय, हेप्पी शर्मा, रजत मर्सकोले, हरेराम चावरिया, विजयलक्ष्मी मैना, सविता कलौसिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रीतेश कुरेशिया ने किया एवं आभार मोहल्ला विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र पटैल ने माना।

Next Post

सडक़ हादसे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का निधन

Mon Oct 26 , 2026
सुठालिया। वार्ड क्रमांक 15 परलापुरा में निवासीरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कि रविवार शाम कुरावर के निकट बाइक से गिरने पर मौत हो गई. सोमवार को नगर के परलापुरा के मुक्तिधाम में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के मुताबिक परलापुरा निवासी अनीता बाई पति श्याम कुशवाह उम्र लगभग 45 […]

You May Like