दिल्ली जिंस बाजार में खाद्य तेल, दाल-दलहनों में तेजी, चावल नरम

नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली थोक जिंंस बाजार में शुक्रवार को मांग के समर्थन से खाद्य तेलों में अच्छी खासी तेजी दिखी जबकि दाल का बाजार भी हल्का तेज दिखा। सामान्य चावल के औसत भावों में गिरावट दिखी जबकि गेहूं में स्थिरता दिखी। चीनी और गुड़ का बाजार भी तेज दिखा।

सामान्य किस्म के चावल के औसत भाव करीब 42-43 रुपये प्रति क्विंटल नरम चल रहे थे जबकि गेहूं का बाजार करीब करीब पिछले स्तर पर स्थिर था। इसके विपरीत आटा 30 रुपये चढ़ा हुआ था।

स्थानीय खाद्य तेलों में तेजी के बीच मूंगफली तेल में 245 रूपये और पाम तेल में 226 रुपये प्रति क्विंटल तक का उछाल दर्ज किया गया। सरसों , वनस्पति , सोया और सूरजमुखी तेल के भाव भी 115 से 150 रुपये के दायरे में चढ़े हुए थे।

मलेशिया के बुरसा डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाप आयल का भाव 47 रिंगिट मजबूत हो कर 4838 रिंगिट प्रतिटन पर चल रहा था। अमेरिकी वायदा बाजार में सोया मई वायदा अनुबंध 6 सेंट प्रति पौंड की नरमी के साथ 68.94 डॉलर प्रति पौंड के भाव पर था।

 

 

Next Post

खाड़ी युद्ध के बीच भारत अपनी तीसरी परमाणु पनडुब्बी तैयार कर रहा है, भविष्य के लिए भी बड़ी योजनाएं

Fri Apr 3 , 2026
जयंत रॉय चौधरी नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (वार्ता) भारत के नये स्टील्थ नौसैनिक फ्रिगेट आईएनएस तारागिरी को बेड़े में शामिल करने से ठीक पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक संक्षिप्त और रहस्यमयी संदेश पोस्ट किया – “यह कोई शब्द नहीं, यह शक्ति है, यह […]

You May Like