उत्कृष्ट विद्यालय का 12वीं का परिणाम 99% और 10वीं में रहा शत-प्रतिशत

बुधनी। नगर के शासकीय शैक्षणिक संस्थानों ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के आयाम स्थापित किए हैं. शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा.

शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा, जिसमें 100 विद्यार्थियों में से 90 प्रथम श्रेणी एवं 9 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. वहीं कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जहां सभी 89 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए. कक्षा 12वीं के 100 विद्यार्थियों में से 39 छात्र-छात्राएं लैपटॉप एवं स्कूटी प्राप्त करने की श्रेणी में शामिल हुए. इस उपलब्धि पर प्राचार्य सुधा सालोमन, उप प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह जामलिया एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसी तरह पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बुधनी का भी परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. कक्षा 10वीं में कृतिका झाड़े ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तनीषा माली द्वितीय एवं पूजा चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं. कक्षा 12वीं में समीक्षा चौहान ने 87 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, दीपिका यादव द्वितीय एवं सीमा पाल तथा जिया खान संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं. विद्यालय परिवार द्वारा सभी छात्राओं का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया. इस अवसर पर छात्राओं एवं शिक्षकों ने रैली निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया.कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ओपी यादव, दुर्गा वर्मा, नवीन तनेजा, रसना परते, सोनिका, वर्षा, शिवम सेन, नामिता तिवारी, संध्या खत्री एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं,उपस्थित रहे.

 

 

Next Post

दि ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का बोर्ड परीक्षा में दबदबा; स्वाति मेवाड़ा जिले में प्रथम

Thu Apr 16 , 2026
सीहोर। स्थानीय दि ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित विद्यालयों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहे. विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया. कक्षा 12वीं में स्वाति मेवाड़ा ने कला संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम […]

You May Like