सुदीप कुमार घरामी का दोहरा शतक, बंगाल ने बनाये 418/6

कल्याणी, 08 फरवरी (वार्ता) सुदीप कुमार घरामी (नाबाद 216) के दोहरे शतक तथा सुमंता गुप्ता (81) और हबीब गांधी (नाबाद 45) रनों की जुझारू पारियों की बदौलत बंगाल ने रणजी ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन रविवार को आंध्र प्रदेश के खिलाफ छह विकेट पर 418 रन बनाकर 123 रनों की बढ़त के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। आज यहां बंगाल ने कल के पांच विकेट पर 199 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। इस दौरान सुमंता गुप्ता ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 105वें ओवर में सौरभ कुमार ने शतक की ओर बढ़ रहे सुमंता गुप्ता को आउट कर पवेलियन भेज दिया। सुमंता गुप्ता ने 167 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए 81 रनों की पारी खेली। दिन का खेल समाप्त होने के समय बंगाल ने 146 ओवरों में छह विकेट पर 418 रन बना लिये हैं। सुदीप कुमार घरामी (नाबाद 216) और हबीब गांधी (नाबाद 45) क्रीज पर मौजूद है।

आंध्र प्रदेश की ओर से के वी शशिकांत और सौरभ कुमार ने दो-दो विकेट लिये। त्रिपुराणा विजय और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
मध्य प्रदेश को 204 रन और जम्मू-कश्मीर को पांच विकेट की जरूरत दूसरे क्वार्टर फाइनल में 87 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी मध्यप्रदेश को मुकाबला जीतने के लिए 204 रन तथा जम्मू-कश्मीर को पांच विकेट की आवश्यकता है। आज कुलदीप सेन (चार विकेट), वेंकटेश अय्यर और रामवीर गुर्जर (तीन-तीन) की बदौलत मध्यप्रदेश ने जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी में 248 के स्कोर पर समेट दिया था। इसके बाद मध्यप्रदेश को जीत के लिए 291 रनों का लक्ष्य मिला। दिन का खेल समाप्त होने के समय मध्यप्रदेश ने 87 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिये हैं। शुभम शर्मा (नाबाद 11) और वेंकटेश अय्यर (नाबाद सात) क्रीज पर मौजूद है। जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी ने तीन और आबिद मुश्ताक ने दो विकेट लिये।

Next Post

बाबूता और वलारिवान की जोड़ी ने 10 मी एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Sun Feb 8 , 2026
नयी दिल्ली 08 फरवरी (वार्ता) भारत के अर्जुन बाबूता और एलावेनिल वलारिवान ने रविवार को नई दिल्ली में चल रही एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026 में नए वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ 10मी एयर राइफल मिश्रित टीम का खिताब जीतकर मेजबान टीम की गिनती में एक और स्वर्ण पदक जोड़ दिया। […]

You May Like