सतना, 2 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में आज एक अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नागौद थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड पर गोपाल श्रीवास्तव अपने दोस्त के साथ मोटरसायकल से जा रहा था। तभी सड़क पर खड़े एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित हमले से घबराकर गोपाल जान बचाकर भागा, लेकिन हमलवार ने उनका पीछा कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव और हमले में प्रयुक्त हथियार अपने कब्जे में ले लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
Next Post
सीहोर में छात्रा ने फांसी लगाई
Fri May 2 , 2025
सीहोर, 02 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीहोर नगर क़े भोपाल नाका स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत सेकंड सेमेस्टर की छात्रा रक्षा नायक ने संदेहास्पद परिस्थितियों में कालेज के […]

