गरीब, युवा, किसान और महिला सरकार की प्राथमिकता, 2026 किसान वर्ष व 2027 युवा वर्ष घोषित: सीएम डॉ. यादव

भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की चार प्रमुख ताकतें

गरीब, युवा, किसान और महिलाएं

बताई हैं, और इन्हीं वर्गों के सशक्तिकरण पर सरकार की नीतियां केंद्रित हैं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 को ‘किसान वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा, जबकि वर्ष 2027 को युवा वर्ष घोषित करने की तैयारी है। किसानों के मुद्दों पर ठोस निर्णय लेने के लिए सरकार जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाएगी, जिसमें अन्य राज्यों के कृषि विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

डॉ. यादव ने जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह रोजगार आधारित योजना है, जिसके लिए केंद्र ने पर्याप्त बजट दिया है। योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार देगी। इसके तहत मजदूरों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा और मजदूरी दरें केंद्र सरकार तय करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह योजना खेती और मजदूरी के बीच संतुलन बनाती है, ताकि आवश्यकता अनुसार किसान और मजदूर दोनों को काम मिल सके।

Next Post

सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक नागपुर रेफर

Wed Jan 7 , 2026
पांढुरना। नगर के नागपुर मार्ग पर ड्रॉयटेक कंपनी के सामने दो बाइक की हुईं जोरदार भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें नगर के स्वास्थ्य केंद्र लाया जिसमें से एक युवक की हालत अधिक गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागपुर रेफर किया गया । वहीं दूसरे […]

You May Like