राजगढ़: मंगलवार को जिले में स्कूल बसों एवं अन्य यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया.परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल बसों की गहन जांच की. वाहनों के बीमा प्रमाणपत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. कई स्कूल बसों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 1 लाख 33 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की. एक बस का परमिट नहीं होने पर बस को जप्त कर लिया गया.
परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन कराना है. जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेंद्र वैश्य तथा आरटीओ चेक प्वाइंट राजगढ़-1 की प्रभारी श्रीमती अनामिका कोली एवं देवराज पाण्डेय, जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थ राजदेव शर्मा, प्रेमनारायण कुरैचया के नेतृत्व में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल बसों की गहन जांच की. स्कूल परिसरों में पहुंचकर वाहनों की जांच
जिले में कई वाहन अवैध रुप से दौड़ रहे परिवहन विभाग के अनुसार वाहन पोर्टल के अवलोकन में यह बात सामने आई है कि जिले में अनेक ऑटो, ई-रिक्शा एवं स्कूल बसे बिना बीमा एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र के दौड़ रही है. इस संबंध में परिवहन आयुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि ऐसे वाहनों के विरुद्ध आवश्यकता अनुसार चालानी एवं जप्ती कार्रवाई की जाये.
बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा. स्कूल प्रबंधन एवं वाहन संचालकों से आग्रह किया है कि वह सभी सुरक्षा एवं वैधानिक मानकों का पालन करे. ऐसा नहीं करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
सडक़ो पर दौड़ते है ओवर लोड सवारी वाहन प्रायः देखने में आता है कि नगर सहित जिले भर में यात्री वाहनों में क्षमता से कहीं अधिक सवारियों को ले जाया जाता है. यात्री बसों के साथ ही स्कूली वाहनों, ऑटो आदि में वाहन की क्षमता से काफी अधिक लोगों को बैठाकर ले जाया जाता है. कई स्कूल वाहन, ऑटो में क्षमता से काफी अधिक बच्चों को ले जाते हुए देखा जा सकता है. जिले के प्रमुख नगर, कस्बों में यह नजारे देखे जा सकते है
