4.37 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा, तीन फर्मों के बैंक खाते सील

सतना। मैहर जिले के रामनगर अनुविभाग में शिक्षा विभाग से जुड़े एक बड़े वित्तीय घोटाले पर 4 करोड़ 37 लाख 89 हजार 420 रुपये की आर्थिक क्षति होने की पुष्टि होने पर अनुविभागीय अधिकारी रामनगर एसपी मिश्रा द्वारा तीन फर्मो के बैंक खातों को तत्काल प्रभाव से होल्ड कर दिया गया है। यह कार्यवाही कलेक्टर मैहर रानी बाटड द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई।

अनुविभागीय दण्डाधिकारी रामनगर एसपी मिश्रा द्वारा आदेश जारी कर संबंधित तीनों फर्मों के बैंक खातों को तत्काल प्रभाव से होल्ड कर दिया गया है तथा राशि निकासी पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। इनमें श्री महाकाल ट्रेडर्स सतना के प्रो. शुभम नायक के पंजाब नेशनल बैंक कृष्ण नगर सतना, रुद्र एंटरप्राइजेज भोपाल के प्रो. संजीव रजक के एक्सिस बैंक करौंद भोपाल एवं वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर मटेरियल सप्लायर भोपाल के लकी के कोटक महिन्द्रा बैंक चूना भट्टी भोपाल पर शासकीय राशि को गलत ढंग से प्राप्त करने पर संबंधित के बैंक खाते से राशि निकासी पर रोक लगा दी गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी रामनगर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लीड बैंक मैनेजर व्यक्तिगत संपर्क कर इस कार्यवाही को तत्काल करवाया जाना सुनिश्चित करें। यदि शाखा प्रबंधक इस आदेश के बाद संबंधितों का खाता होल्ड नहीं करते या राशि निकासी पर रोक नहीं लगाते और 5 फरवरी के बाद इस खाते से राशि आहरण होता है तो उन्हें इस वित्तीय कदाचरण, अपराध का दोषी माना जाकर उनके विरूद्ध पुलिस प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने की कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

बस मालिकों ने कहा धोखा हुआ,अब सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक का इन्तजार

Fri Feb 6 , 2026
सतना। आईएस बी टी में बस स्टैण्ड स्थानातरित किए जाने के विरोध मेें बस मालिकों ने प्रशासन के बढ़ रहे दबाव का विरोध करने का मन बना लिया है.बस मालिकों ने बस आर्नर एसोसिएशन के अगुवाई में गुरूवार को उनके साथ सरकार और नगरनिगम द्वारा की जा रही अनदेखी का […]

You May Like