ग्वालियर: केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी बिल पास करने के विरोध में इस बिल का विरोध सवर्ण समाज द्वारा किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आनंद स्वरूप महाराज के नेतृत्व में आज 8 मार्च को दिल्ली में होने जा रही महा रैली को सफल बनाने की शपथ दिलाई गई थी जिसके तहत सकल ब्राह्मण समाज द्वारा आरक्षण का विरोध करने वाले अखिलेश पांडे के नेतृत्व में एक दल दिल्ली रवाना हुआ।
इस अवसर पर अखिलेश पांडे ने कहा कि हम चंबल सिंध सहित अन्य पांच नदियों का जल एक कलश में लेकर स्वामी आनंद स्वरूप को भेंट करने दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। चंबल की माटी पर जब कोई अत्याचार हुआ तब उस अत्याचार के विरोध में बगावत हुई है। यदि अपने हक की बात करना बगावत है, हम भी अपने आप को आज बागी घोषित करते हैं। चंबल की माटी यह शपथ लेती है कि यदि यूजीसी बिल वापस नहीं लिया गया तो हम इस सरकार को सत्ता से नीचे उतार देंगे।
