बोर्ड लगाकर अधिक रेट में बेच रहे शराब

शहर की कई दुकानों पर उड़ रही नियमों की धज्जियां

 

नवभारत, जबलपुर। शहर की कई दुकानों में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शराब का विक्रय किया जा रहा है। जहां कई दुकान ऐसी है जिसमें दुकान संचालक धड़ल्ले से बोर्ड लगाकर शराब को अतिरिक्त रेट पर बेच रहे हैं। हाल ही में शहर के एलआईसी मदन महल क्षेत्र की दुकान में संचालक अतिरिक्त दर लिखकर बेखौफ होकर शराब बेच रहे हैं। जिस पर आबकारी विभाग की नजर नहीं पड़ रही है।

इस संबंध में जब आबकारी विभाग के अधिकारी का पक्ष जानना चाहा तो उनका फोन ही लगातार व्यस्त चल रहा था।

 

हर बोतल पर 10 रुपए अतिरिक्त

जिन शराब दुकान संचालकों द्वारा बोर्ड लगाकर के रेट लिखकर शराब बेची जा रही है, वह प्रत्येक बोतल पर एमआरपी से 10 रुपए अतिरिक्त ले रहे हैं। एलआईसी स्थित शराब दुकान में बोर्ड लगा है, जिसमें प्लेन शराब जिसकी एमआरपी 70 रुपए है उसको बोर्ड में 80 रुपए लिखा है, इसके अलावा मसाला शराब का रेट जो की अन्य दुकानों पर 90 रुपए एमआरपी है, उसे पर 100 रुपए में बेचा जा रहा है।

शहर की कई दुकानों में चल रहा यही खेल

सिर्फ एलआईसी ही नहीं शहर की कई शराब दुकानों पर इस तरह से आमजन से लूट की जा रही है। जहां पर शराब के अतिरिक्त रेट पर लोगों को शराब मिल रही है, जिसका विरोध जब लोगों द्वारा किया जाता है तो उनसे शराब ना लेने के लिए एक टूक कह दिया जाता है। जिसके कारण लोग अधिक दर पर शराब खरीद रहे हैं।

Next Post

जनता के मुद्दे उठाकर पांच साल में बनना है लोगों की पहली पसंद : खरगे

Wed Feb 19 , 2025
नयी दिल्ली, 18 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि पार्टी की विचारधारा को समर्पित लोगों को आगे बढ़ने का काम करके जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करना है ताकि अगले पांच वर्ष में कांग्रेस देश की जनता की पहली पसंद बन सके। श्री खरगे […]

You May Like