52वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में सिलवानी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

सिलवानी। 11 से 16 नवंबर तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 52वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में सिलवानी से शामिल वन विभाग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया। मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रेंजर महेन्द्र कुमार पालेचा, कल्पना गौड़, जुबेर खान और आनंद ठाकुर ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रनिंग इवेंट में रेंजर महेन्द्र पालेचा ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 5000 मीटर, 25 किलोमीटर और 10 किलोमीटर पैदल चाल में भाग लिया। 5000 मीटर रेस में पालेचा ने शानदार दौड़ लगाते हुए कास्य पदक जीता। वहीं 25 किलोमीटर में चौथा स्थान तथा 10 किलोमीटर पैदल चाल में छठा स्थान प्राप्त किया। साइकिलिंग और एथलेटिक्स में भी सिलवानी का चमका प्रदर्शन कल्पना गौड़ ने 800 मीटर दौड़ में 5वां स्थान, तथा 25 किलोमीटर साइकिलिंग में भी 5वां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। क्रिकेट स्पर्धा में जुबेर खान और आनंद ठाकुर ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूती प्रदान की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर डीएफओ रायसेन प्रतिभा शुक्ला, एसडीओ रायसेन सुधीर पटले, एसडीओ सिलवानी इंदर सिंह बारे तथा रेंजर आदर्श मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, संतोष बाबू, चेतन नेमा, दीनानाथ श्रीवास्तव, तारिक खान, विभोर नायक, निखिलेश राय, राकेश राय, मिलन जैन, संजय मस्ताना, प्रदीप कुशवाहा सहित वन विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

 

Next Post

स्टूडेंट्स ने बिखेरे संस्कृति के रंग, स्कूल का गोल्डन जुबली मनाया गया

Tue Nov 18 , 2025
बेगमगंज। सेंट थॉमस कॉन्वेंट हॉयर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना के 50 वां वर्ष गोल्डन जुबली पर्व समारोहपूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर स्कूल के आकर्षक पोशाकों में सजेधजे होनहार स्टूडेंट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य , सामूहिक नृत्य , नृत्य नाटिका , भाषण एवं अन्य नाटकों की आकर्षक प्रस्तुति […]

You May Like