स्टूडेंट्स ने बिखेरे संस्कृति के रंग, स्कूल का गोल्डन जुबली मनाया गया

बेगमगंज। सेंट थॉमस कॉन्वेंट हॉयर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना के 50 वां वर्ष गोल्डन जुबली पर्व समारोहपूर्वक मनाया गया ।

इस अवसर पर स्कूल के आकर्षक पोशाकों में सजेधजे होनहार स्टूडेंट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य , सामूहिक नृत्य , नृत्य नाटिका , भाषण एवं अन्य नाटकों की आकर्षक प्रस्तुति देकर खूब प्रंशसा बटोरी।

प्राचार्य सिस्टर मरीना ने शाल, स्मृति चिन्ह से अतिथियों विशप डॉ.जेम्स अथिकालम , सिस्टर आशा , एसडीएम शौरभ मिश्रा , सीईओ कुलदीप पटेल , एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव , बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य प्रवासी अथितियों का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि विशप डॉ. जेम्स अथिकलम , विशेष अतिथि सिस्टर आशा , एसडीएम शौरभ मिश्रा , जनपद सीईओ कुलदीप पटेल , एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव , बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव , पेरेंट्स यूनियन प्रसीडेंट डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर एवं स्कूल की पूर्व प्राचार्य सहित

स्कूल मैनेजर सिस्टर बलसा प्राचार्य सिस्टर मरीना के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित से किया गया।

छात्राओं ने नृत्य प्रार्थना की आकर्षक प्रस्तुति दी।

प्राचार्य सिस्टर मरीना ने स्वागत उद्बोधन में अथितियों एवं अभिभावकों का दिल से स्वागत किए जाने के साथ 1975 में सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल के रूप में शिक्षा का नन्हा पौधा रोपित करने से लेकर आज वटवृक्ष बनने तक 50 वर्ष का गौरवशाली इतिहास प्रस्तुत करते हुए बताया कि हमें गर्व है , संस्था ने बेगमगंज , गैरतगंज , राहतगढ़ तहसीलों से अर्धशताब्दी में देश को बेहतरीन टैलेंटेड मजिस्ट्रेट , प्रशासनिक अधिकारी , डॉक्टर्स , वैज्ञानिक , इंजीनियर्स , वकील , शिक्षाविद , कृषि , विद्युत , टेलीकॉम एवं सीए अधिकारी सहित अन्य विभिन्न सेवा क्षेत्र में भी प्रतिभाएं दी है। जिस पर संस्था को गर्व है।

भविष्य में ओर बेहतर शिक्षा के साथ देश और समाज को श्रेष्ठतम प्रतिभाएं देने का आश्वासन दिया।

अतिथियों ने भी संबोधन में स्टूडेंट्स को आशीष के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्कूल के शैक्षणिक , खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की उच्चता की प्रंशसा की।

Next Post

स्कूली विद्यार्थियों ने निकाला पथ संचलन

Tue Nov 18 , 2025
बनखेड़ी। नगर में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शालेय विद्यार्थियों का पथ संचलन आयोजित किया गया। संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत बनखेड़ी नगर में शालेय विद्यार्थियों द्वारा अनुशासन, देशभक्ति और संस्कृति का संदेश देते हुए भव्य पथ संचलन निकाला गया। यह संचलन सरस्वती शिशु वाटिका से प्रारंभ […]

You May Like