इंदौर: केंद्रीय जेल इंदौर में 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जेल परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया. जेल अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम नगर निगम की टीम के सहयोग से संपन्न हुआ. अभियान में जेल स्टाफ और बंदियों ने मिलकर पूरे परिसर की गहन सफाई की और अपने प्रयासों से अभियान को सफल बनाया.
इस सेवा पखवाड़ा की थीम “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” और “वोकल फॉर लोकल” के उद्घोष के साथ पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर अतिरिक्त जेल अधीक्षक इंदर सिंह नागर, वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी अभिषेक दांगी, संतोष लाडिया और जेल सुरक्षा स्टाफ की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही
