पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

लखनऊ, (वार्ता) उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश को सोमवार को एक रजत पदक मिला। देहरादून में हुई वेटलिफ्टिंग की स्पर्धाओं में उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पाण्डेय ने यह सफलता हासिल की। इसी के साथ उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खेल में अब तक 6 स्वर्ण, पांच रजत व पांच कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक के साथ तालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गया है।

आज भारोत्तोलन के महिला 87 किग्रा+ भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पाण्डेय ने कुल 216 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता। पूर्णिमा ने इससे पहले गोवा में हुए 36वें राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीता था। इस स्पर्धा का स्वर्ण पंजाब की महक शर्मा ने कुल 247 किग्रा वजन उठाकर जीता जो जो उनके पिछले रिकॉर्ड 244 किलोग्राम से 3 किलोग्राम अधिक था। वहीं कांस्य पदक आंध्र प्रदेश की सत्य ज्योति ने 201 किग्रा का वजन उठाकर अपने नाम किया।

इसी के साथ तीरंदाजी में भी उत्तर प्रदेश ने दो पदक पक्के किए। तीरंदाजी के पुरुष रिकर्व टीम इवेंट में उत्तर प्रदेश के रोहित, नीरज चौहान, अमन सिंह यादव व मृणाल चौहान की टीम ने फाइनल राउंड में पहुंच कर पदक तय किया। इसी के साथ भारतीय स्टाइल तीरंदाजी में उत्तर प्रदेश के शुभम, जयदीप कुशवाहा, मनीष व अभिषेक की टीम भी फाइनल राउंड में पहुंच गई।

Next Post

38वें राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम घोषित

Tue Feb 4 , 2025
लखनऊ (वार्ता) उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए चयनित उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम में पुरुष वर्ग में शिवपाल सिंह और महिला वर्ग में पारुल चौधरी कप्तान बनाए गए हैं। टीम की घोषणा उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार ने करते हुए बताया कि टीम कोच बाबा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।