मोदी सरकार ने किया अर्थव्यवस्था का बंटाधार: कांग्रेस

मोदी सरकार ने किया अर्थव्यवस्था का बंटाधार: कांग्रेस

नयी दिल्ली,24 जून (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर दिया है और जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है।

पार्टी के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पिछले 11 वर्ष में मोदी सरकार ने देश की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का बंटाधार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और

नोटबंदी से शुरू होकर देश के लोगों पर हर वर्ष नए प्रयोग हो रहे हैं। जनता को नित नए तरीकों से प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बचत खातों से मिलने वाली ब्याज दरें 25 वर्ष के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे बुजुर्गों और आम नागरिकों की जेब पर सीधा वार हो रहा है। बैंकों ने अपने दरवाज़ों को पहले ही आम लोगों के लिए बंद कर रखा है। इसके बाद तो वे केवल बेहद अमीर पूंजीपति मित्रों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की जनता की ख़ुशहाली प्रधानमंत्री की पहली ज़िम्मेदारी है लेकिन सरकार पूंजीपतियों की संपत्ति को बढ़ाने के लिए देश की जनता के धन को शेयर मार्केट के माध्यम से कंपनियों की ओर ही मोड़ने में व्यस्त हैं।

श्री रमेश ने कहा कि यह देश की जनता के प्रति बहुत बड़ा अन्याय और धोखा है।

Next Post

जहरीली गैस रिसाव मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस अधीक्षक को एनएचआरसी का नोटिस

Tue Jun 24 , 2025
नयी दिल्ली,24 जून (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को एक फार्मा कंपनी में जहरीली गैस के कारण दो लोगों की मौतों से संबंधित मामले में आंध्र प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और अनकापल्ली के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी करके दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट […]

You May Like