बीसीबी ने शॉन टैट को तेज गेंदबाजी कोच किया नियुक्त

ढाका 12 मई (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट को अपनी टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

शॉन टैट का अनुबंध नवंबर 2027 तक होगा। वह आंद्रे एडम्स का स्थान लेंगे। टैट इस महीने के आखिरी में टीम के साथ शामिल होंगे। टैट ने एक दशक तक चले अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी प्रारूपों में 59 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 95 विकेट लिए है। वह वर्ष 2007 में क्रिकेट विश्वकप जीतने वाले ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। एडम गिलक्रिस्ट के शानदार शतक ने ऑस्ट्रेलिया को 2007 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका पर जीत दिलाने में मदद की।

अपनी नियुक्ति पर टैट ने मुख्य कोच फिल सिमंस के नेतृत्व में राष्ट्रीय टीम के साथ काम करने को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अभी बंगलादेश क्रिकेट टीम के साथ जुड़ना अच्छा समय है। यह एक नए युग की तरह है।

बंगलादेश की हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला बराबर रही थी और उसे अभी संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ भी खेलना है।

Next Post

‘अमेरिका ने लड़ाई खत्म न होने पर भारत, पाकिस्तान से व्यापार खत्म करने की बात की थी: ट्रम्प

Mon May 12 , 2025
नयी दिल्ली/ वाशिंगटन 12 मई (वार्ता) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को दावा कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच का सैन्य टकराव खत्म कराने के लिये दोनों से कहा था कि संघर्ष न रुका तो अमेरिका दोनों से व्यापार करना बंद कर देगा। ह्वाइट हाउस में श्री ट्रम्प […]

You May Like