
अहमदाबाद 05 जून (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की समाप्ति के बाद टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन को ऑरेंज और इसी टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को सर्वाधिक विकेट लेने पर पर्पल कैप से सम्मानित किया गया है।
गुजरात टाइटंस की टीम भले ही फाइनल में नहीं पहुंच पाई लेकिन उसके बल्लेबाज साई सुदर्शन ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक 759 रन बनाकर शीर्ष पर रहे और उन्हें ऑरेंज कैप से नवाजा गया। वहीं दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव, साई सुदर्शन से 42 रन पीछे रहे। हालांकि मंगलवार रात फाइनल में 42 रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने टूर्नामेंट में 657 रन बनाये वह ऑरेंज कैप तालिका में तीसरा स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर कप्तान के कप्तान शुभमन गिल 650 रन रहे जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श ने 627 रनों के साथ इस तालिका में पांचवां स्थान हासिल किया।
तेज गेंदबाज (गुजरात टाइंटस) प्रसिद्ध कृष्णा ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 25 विकेट लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया और उन्हें पर्पल कैप से सम्मानित किया गया। चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद ने 14 मैचों में 24 विकेट के साथ दूसरे। आरसीबी के जॉश हेजलवुड ने 12 मैचों में 22 विकेट झटके और वह तीसरे स्थान पर रहे। ट्रेंट बोल्ट 22 विकेट के लेकर चौथे और फाइनल में तीन विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह इस तालिका में 21 विकेटों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
