मप्र में स्पेस और एआई से विकास को उड़ान: एआई शासन और विकास की नई शक्ति: सीएम डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शासन, उद्योग और समाज के लिए एक परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में कार्य करेगा। इसी दृष्टिकोण के साथ मध्य प्रदेश सरकार एआई मिशन पर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश ज्ञान और साधना की भूमि है।

भगवान श्रीकृष्ण के ज्ञानार्जन का केंद्र सांदीपनि आश्रम और शंकराचार्य के ध्यान का केंद्र ओंकारेश्वर इसी प्रदेश में स्थित हैं, जो प्रदेश के गौरव को दर्शाते हैं।डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में माइनिंग और हेल्थ सेक्टर में एआई के व्यापक अवसर मौजूद हैं, जिनके माध्यम से सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यक्षमता को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश संभावनाओं से भरा राज्य है और यहां तेजी से आगे बढ़ने की अपार क्षमता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर राज्य सरकार प्रदेश और देश के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Next Post

कोकिनाकिस ऑस्ट्रेलियन ओपन सिंगल्स से हटे

Thu Jan 15 , 2026
मेलबर्न,15 जनवरी (वार्ता) थानासी कोकिनाकिस ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन सिंगल्स इवेंट से हटने की घोषणा की। कोकिनाकिस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “दुर्भाग्य से अपनी टीम और डॉक्टरों से बात करने के बाद मैंने ऑस्ट्रेलियन ओपन सिंगल्स से हटने का फैसला किया है।एक अविश्वसनीय रूप से कठिन साल के […]

You May Like