
सीधी/बघवार। जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के चोरगड़ी गांव में आज बुल्डोजर के माध्यम से 16 लोगों के अवैध कब्जे हटाने की कार्यवाई सुनिश्चित की गयी। यह कार्यवाई राजस्व एवं पुलिस बल ने संयुक्त रूप से की।
चोरगड़ी गांव में आज सुबह राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूल मार्ग में किये गये ग्रामीणों से अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाई की गयी। यह कार्यवाई तहसीलदार रामपुर नैकिन नितिन कुमार झोड़ और रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में की गयी। दरअसल चोरगड़ी निवासी राजमणि त्रिपाठी ने शिकायत की थी कि गांव के करीब 16 ग्रामीणों ने स्कूल जाने वाले रास्ते में अवैध कब्जा कर रखा है। कुछ ने वहां बाडिय़ां लगा रखी तो कुछ ने रास्ते को खेत में तब्दील कर दिया गया है। इसी वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों और आम ग्रामीणों को काफी असुविधा हो रही है। शिकायत पर त्वरित कार्यवाई करते हुये तहसील कार्यालय रामपुर नैकिन से पटवारी को जांच के लिये भेजा गया। पटवारी द्वारा मौका निरीक्षण कर अपने प्रतिवेदन में शासकीय जमीन में अवैध कब्जा जमाने की पुष्टि की।
