इंदौर: स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में रविवार शाम फुटपाथ पर दिवाली की सजावट सामग्री बेचने वाले दो दुकानदारों के बीच आपसी विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि विवाद दुकान लगाने की जगह को लेकर हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझाइश दी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।
