संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मुंह से निकला झाग

ग्वालियर: पति के साथ खाना खाने के बाद महिला सोने चली गई। पति भी सो गया। शाम को बेटा कोचिंग से लौटा तो मां के मुंह से झाग निकलते देखा। तत्काल पिता को जगाया। आनन-फानन में उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर महिला को जेएएच रेफर कर दिया गया। यहां रात में उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत की बात कही है।

घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के खलीफा कॉलोनी की है। पुलिस अब पता लगा रही है कि महिला ने खुद खाने में जहर मिलाकर खाया या फिर वह किसी साजिश की शिकार हुई है। जानकारी के अनुसार शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र की खलीफा कॉलोनी निवासी गिरिजा धानुक (35) पत्नी कमल धानुक गृहिणी है। गिरिजा का पति कमल प्राइवेट फर्म में जॉब करता है। दोपहर में गिरिजा व कमल ने साथ खाना खाया था।

इसके बाद गिरिजा सोने के लिए चली गई। कमल भी बाहर के कमरे में सो गया। शाम करीब छह बजे उनका बेटा कोचिंग से लौटा तो माता-पिता सोते मिले। जब उसने मां को जगाने का प्रयास किया तो पता चला कि मां अचेत है और उसके मुंह से झाग निकल रहा है। इसका पता चलते ही उसने पिता को जगाया। पिता-पुत्र गिरिजा को लेकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जेएएच भेज दिया गया। जेएएच में महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Next Post

महर्षि दयानंद कन्या गुरुकुल पहुंचे उप मुख्यमंत्री

Thu Apr 3 , 2025
मोहन बड़ोदिया: अल्प प्रवास पर मोहन बड़ोदिया के महर्षि दयानंद कन्या गुरुकुल मोहन बड़ोदिया में उपमुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे. जहां मुख्य द्वार पर ब्रह्मचारिणियों के द्वारा वेदमंत्रों से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. इस दौरान गुरुकुल के सदस्यों ने स्मृति स्वरूप महर्षि दयानंद सरस्वती जी का […]

You May Like