मोहन बड़ोदिया: अल्प प्रवास पर मोहन बड़ोदिया के महर्षि दयानंद कन्या गुरुकुल मोहन बड़ोदिया में उपमुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे. जहां मुख्य द्वार पर ब्रह्मचारिणियों के द्वारा वेदमंत्रों से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. इस दौरान गुरुकुल के सदस्यों ने स्मृति स्वरूप महर्षि दयानंद सरस्वती जी का चित्र भेंट किया.
गुरुकुल में भ्रमण के दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने गुरुकुल की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों से भी भेंट की. आचार्या ऋचा शास्त्री ने गुरुकुल के पूरे दैनिक कार्य एवं ब्रह्मचारिणियों की पूरी सनातन शिक्षा पद्धति की जानकारी दी. इस दौरान जनपद सदस्य महेश हाडा, रमेश चंद्र आर्य, हरीश फौजी, गोकुल बारकिया, इंदरसिंह, भरत आर्य, राधेश्याम आर्य और गुरुकुल आचार्य सहित गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियां उपस्थित रही.
