जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मड़ई में शराब एवं रिछाई में घर को निशाना बनाते हुए बमबाजी करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि 11 जून को देशी कलारी मड़ई में स्कूटी से पहुंचे बदमाशों ने काउण्टर की तरफ 2 बम फेंके थे। जिसमें एक सुअरमार बम काउण्टर की जाली में लगा और तेज आवाज धमाके के साथ फट गया था । इसी प्रकार 11 जून को संतोष कुमार भारती 52 वर्ष निवासी अंजनी कॉलोनी रिछाईके घर में बदमाशों ने बम फेंके थे ।
सीसीटीव्ही कैमरे में स्कूटी सवार चार बदमाश कैद हो गए थे। मामले में चि िन्हत करते हुए दाबे नाबालिगों को दबोचा गया जिन्होंने पूछताछ करने पर वारदात करना कबूल किया । इसी प्रकार समर सोनकर पिता अनिल सोनकर 18 वर्ष निवासीभरतीपुर, शान सोनकर पिता लक्ष्मण सोनकर 18 वर्ष निवासी बापूनगर रांझी, हर्ष सिंह राजपूत पिता अमित सिंह राजपूत, 19 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, रांझी 17 वर्षीय बालक को दबोचा गया । बम उपलब्ध कराने वाले 16, 17 वर्षिय बालकों को भी दबोचा गया । आरोपियों के कब्जे से अलग अलग कम्पनी के चार मोबाइल, बिना नम्बर की एक्सिस जब्त की गई ।
