रेडिसन, ताज, हॉलीडे, लीला, मेरियट ग्रुप, लेमन ट्री उज्जैन में करेंगे विस्तार

उज्जैन:महाकाल की नगरी में धर्म दर्शन अध्यात्म और पर्यटन को लेकर बुधवार को स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव हुई ,जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से लेकर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र शेखावत ने संबोधित किया, उज्जैन को जहां विकास के पंख लगे हैं, वहीं पर्यटन के क्षेत्र में भी उज्जैन पूरे प्रदेश में सिरमौर बनकर उभरा है.नवभारत को प्राप्त जानकारी के अनुसार रेडिसन, लेमन ट्री, ताज, हॉलीडे, लीला, मेरियट ग्रुप उज्जैन में अपने होटल्स की गतिविधियों का विस्तार करेंगे, होटल अंजूश्री में बुधवार को हुए आयोजन में यह विषय सामने आया कि महाकाल की नगरी में महाकुंभ के साथ ही महाकाल लोक में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, करोड़ों श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं ऐसे में अब बड़े ग्रुप उज्जैन की ओर मुखातिब हो रहे हैं.

राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आध्यात्मिक और वेलनेस क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस की. उज्जैन में रूह मैटिक स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव के दौरान सभी प्रतिनिधियों से प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन के प्रभाव और उपलब्धियों से अवगत कराया.

एमपी प्राकृतिक सुंदरता का केंद्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम है, जिसे आध्यात्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है. वेलनेस गतिविधियों के संचालन के लिए सरकार सभी जरूरी सुविधाएं और ढाँचागत विकास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने सभी से सुझाव भी मांगे ताकि एक व्यापक कार्ययोजना बनाई जा सके. इस पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को भी एक नई पहचान मिलेगी.

अतिथियों ने एमपी के लिए बताया प्लान
सेज ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन एवं पीएचडीसीसीआई मध्यप्रदेश चैप्टर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि भोपाल और इंदौर में मेडिसिटी की स्थापना की जा रही है तथा भोपाल और ओंकारेश्वर में हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. पीएचडीसीसीआई के सीईओ एवं सेक्रेटरी जनरल डॉ. रंजीत मेहता ने कहा कि वे प्रदेश में गोल्फ रिसॉर्ट की स्थापना पर कार्य कर रहे हैं. रेडिसन ग्रुप के डायरेक्टर सेल्स अमित सिंह ने उज्जैन में जल्द होटल शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में प्रदेश में 3 और होटल खोले जाएंगे.

टूरिज्म के क्षेत्र में अपार संभावना
इंडिगो के एसोसिएट डायरेक्टर विक्रांत देशमुख ने बताया कि आगामी सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए उड़ानों की संख्या में वृद्धि की जाएगी.
इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई टूरिज्म कमेटी से अनिल पाराशर, ईवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट समित गर्ग, ई फैक्टर एक्सपीरियंस लिमिटेड के को-फाउंडर एवं चेयरमैन जय ठाकोर, वर्ल्ड डिजिटल डिटॉक्स डे की फाउंडर डॉ. रेखा चौधरी सहित पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे

Next Post

घर-घर विराजे बप्पा, खजराना में बांटे गए सवा लाख मोदक

Thu Aug 28 , 2025
इंदौर: गणेश चतुर्थी के साथ शहर में दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत भक्तिमय माहौल में हुई. खजराना गणेश, बड़ा गणपति समेत सभी मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई और सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही. गली-मोहल्लों में शोभायात्राएं, ढोल-ताशों की गूंज और भजन-कीर्तन के बीच […]

You May Like