कार्यादेश के बाद कार्य शुरू न करने वाले ठेकेदार होगे ब्लैक लिस्टेड

रीवा:नगर निगम आयुक्त डा सौरभ सोनवणे ने बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक ली. आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए शहर में चल रहे नालियों एवं सडक़ों के निर्माण कार्यों को वर्षाकाल से पूर्व हर हाल में जून माह के अंत तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए.

आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन ठेकेदारों द्वारा कार्यादेश जारी होने के पश्चात भी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए. उन्होंने वार्डवार समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया. जिन निर्माण कार्यों का कार्यादेश जारी हो चुका है, उन्हें जून माह के अंत तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए.

Next Post

मुंबई इंडियंस की विरासत का मुकाबला करेंगे पंजाब किंग्स

Sat May 31 , 2025
अहमदाबाद, 31 मई (वार्ता) नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की दूधिया रोशनी में रविवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस एक लाख से अधिक दर्शकों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिये अपना सर्वस्व झोंकने के लिये उतरेंगे। दोनो टीमो के बीच क्वालीफायर2 का […]

You May Like