पार्षद के बमबाज भाईयों समेत दो गुर्गें गिरफ्तार

जबलपुर: घमापुर थाना चुंगी चौकी में बमबाजी करने वाले कांग्रेस पार्षद के दो भाईयों समेत दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। चुंगी चौकी मेंं रविवार और सोमवार की रात्रि बमबाजी हुई थी जिसमेंं दो एफआईआर दर्ज हुई है जिसमेें सात आरोपी बने है।

पुलिस ने बताया कि नीलम थदानी 27 वर्ष निवासी भगवान टेंट हाउस चुंगी चौकी घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रविवार को उसका भाई जय थदानी दुकान बंद कर रहा था उसी समय हर्ष ठाकुर, यश ठाकुर उसके भाई को रोड़ में गाली गलोज करते हुये निकले, उसके भाई ने गाली देने से मना किया तो यश ठाकुर, हर्ष ठाकुर, भैया लाल ठाकुर, छोटू ठाकुर गाली गलौज करते हुये बोले कि आज बच न पाये तभी यश ठाकुर ने पत्थर से मारा जो उसकी छोटी बहन जेसमीन थदानी को लगा, सभी लोग ईंट पत्थर मारने लगे, यश ठाकुर ने बम फैंका जो उसकी दुकान के सामने गिर कर फूट गया अन्य सभी लोगों ने पत्थरबाजी की जिससे घर की खिडक़ी एवं दरवाजे के कांच टूट गये, उसके पिता महेश थदानी आये तो उनके साथ भी झूमाझपटी किये, मां पूनम थदानी, भाई जय थदानी ने उन लोगों को भगाने के लिये ऊपर से पानी फेंके।

पुलिस ने रिपोर्ट पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सोमवार दिन रात्रि फिर बदमाशों ने बमबाजी कर दी जिसमें पुलिस ने समर्थ सिंह, ऋषभ वर्मा, अभि के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। करीबन 10.35 बजे भगवान टेन्ट हाऊस के सामने दो बम फूटे थे। नीलम थदानी ने बताया कि समर्थ सिंह ठाकुर, ऋषभ वर्मा, अभि तीनों के द्वारा बम चलाकर भाग गये हैं। मौके पर बम के अवशेष भी मिले हैं।
ये हुए गिरफ्तार
पुलिस ने कांग्रेस पार्षद जीतू ठाकुर के भाई भैया लाल ठाकुर, छोटू ठाकुर समेत यश ठाकुर, हर्ष ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि समर्थ सिंह ठाकुर, ऋषभ वर्मा, अभि फरार है जिनकी तलाश जारी है।
थाने से कोर्ट के बाद तक समर्थकों का जमावड़ा
पुलिस जब आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई तो बड़ी संख्या में समर्थक पहुंच गए थे इसके बाद जब उन्हें कोर्ट में पेश किया तो इस दौरान भी आरोपियों के समर्थकों की बड़ी संख्या में भीड़ पहुंची थी जो ओमती थाने और कोर्ट के बाहर खड़ी हुई थी।

Next Post

रैन बसेरा रिसोर्ट पर लगाया ताला, भवन किया सील

Wed Jan 7 , 2026
जबलपुर: नियमों की अनदेखी करने वाले गौर नदी के पास स्थित रैन बसेरा रिसोर्ट में मंगलवार को ताला लगा गया दिया है और भवन को सील कर दिया गया है। रिसोर्ट पर ताला लगाते हुए सीलबंद करने की कार्यवाही नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। […]

You May Like

मनोरंजन