रैन बसेरा रिसोर्ट पर लगाया ताला, भवन किया सील

जबलपुर: नियमों की अनदेखी करने वाले गौर नदी के पास स्थित रैन बसेरा रिसोर्ट में मंगलवार को ताला लगा गया दिया है और भवन को सील कर दिया गया है। रिसोर्ट पर ताला लगाते हुए सीलबंद करने की कार्यवाही नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पूरी कार्यवाही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और नगर निगम कमिश्रर रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में हुई।इस संबंध में नगर निगम के अपर आयुक्त अरविंद शाह ने बताया कि प्रशासनिक टीम जब निरीक्षण के लिए पहुँची, तो रिसोर्ट परिसर में सुरक्षा मानकों और स्वच्छता की गंभीर कमियाँ उजागर हुईं।

सहायक अग्निशमन अधिकारी नीलेश पाटीदार ने पाया कि भवन में अग्नि सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे और संचालक फायर एन.ओ.सी. प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। वहीं पर्यावरण को नुकसान रिसोर्ट का दूषित पानी सीधे गौर नदी में बहाया जा रहा था। मौके पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी नहीं पाया गया, जो पर्यावरण नियमों का सीधा उल्लंघन है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाया कि फ्रिज में रखी खाद्य सामग्री अत्यंत दूषित थी और किचन में साफ-सफाई का स्तर बेहद खराब था।
भवन स्वीकृति के नहीं थे दस्तावेज
निरीक्षण में यह भी सामने आया कि नगर निगम के रिकॉर्ड में भवन का क्षेत्रफल कम दर्ज है, जबकि मौके पर निर्माण कहीं अधिक पाया गया। इसके अलावा, भवन स्वीकृति के दस्तावेज भी मौके पर नहीं मिले।जिससे नगर निगम को राजस्व की हानि हुई।

Next Post

आसमान का नया सुल्तान बनेगा भारत का 'AMCA', स्वदेशी 5th जेनरेशन फाइटर जेट की तैयारी तेज, 2028 तक तैयार होगा पहला प्रोटोटाइप, दुनिया देखेगी DRDO का दम

Wed Jan 7 , 2026
नई दिल्ली | 07 जनवरी, 2026: भारत ने रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक ऐतिहासिक कदम बढ़ा दिया है। डीआरडीओ (DRDO) के प्रमुख डॉ. समीर वी. कामत ने बेंगलुरु में आयोजित ‘तेजस-25’ नेशनल सेमिनार में बड़ी घोषणा की है कि देश का स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।