गणतंत्र दिवस पर 9 बंदी रिहाअच्छे आचरण के कारण 9 बंदियों को मिला सजा में छूट का लाभ

रीवा। केन्द्रीय जेल रीवा से गणतंत्र दिवस पर 9 बंदियों को रिहा किया गया. अच्छे आचरण के कारण इन बंदियों को सजा में छूट का लाभ दिया गया. जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर इन बंदियों को छूट का लाभ देकर रिहा किया गया. इस संबंध में जेल अधीक्षक एसके उपाध्याय ने बताया कि सभी बंदियों के परिजनों को इस संबंध में समय पर सूचना दे दी गई थी. गणतंत्र दिवस पर सभी रिहा बंदी अपने परिजनों के साथ प्रसन्न होकर घर गए. गणतंत्र दिवस पर रिहा होने वाले बंदियों में इंदौर जिले के चंदननगर निवासी शाहिद पिता सनब्बर, शहडोल जिले के ग्राम बटुरा निवासी दिनेश पिता लल्ला वासुदेव तथा रीवा जिले के ग्राम हरदिहा निवासी तरूणेन्द्र पिता लोलर द्विवेदी शामिल हैं. अनूपपुर जिले के ग्राम हनुमना निवासी हरीलाल पिता छोटेलाल विश्वकर्मा तथा ग्राम धनगवां निवासी लीलाधर पिता रामपाल कुशवाहा तथा ग्राम खोडऱी निवासी राहुल पिता रामकृपाल केवट को भी रिहा किया गया. सिंगरौली जिले के ग्राम हट्टा निवासी प्रेम सिंह पिता अजमेर सिंह, ग्राम कुंडैनिया निवासी सुरेन्द्र पिता बंधू यादव तथा ग्राम चरगोड़ा निवासी जियालाल पिता रामसुभग साकेत शामिल है. ये सभी बंदी आजीवन कारावास की सजा प्राप्त थे.

Next Post

कलेक्टर ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Tue Jan 27 , 2026
रीवा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन रीवा द्वारा ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत गहन जागरूकता एवं हस्तक्षेप के उद्देश्य से ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों […]

You May Like