
भोपाल। सरदार पटेल की यात्रा मिसरोद से प्रारंभ होकर शिवाजी की प्रतिमा तक पहुंची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल भी उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ सरदार पटेल के योगदान को याद किया गया।
