घर लौटे तो बेटी लटकी मिली फंदे पर

इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना उस समय सामने आई जब परिजन घर लौटे और बेटी को फंदे पर लटका पाया.मृतका की पहचान 13 वर्षीय अंजली पिता माखनलाल मीणा निवासी मकान नम्बर 302 द्वारकापुरी के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना के वक्त परिजन घर पर मौजूद नहीं थे.

जब माता-पिता लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला, और भीतर झांकने पर बेटी फांसी के फंदे पर लटकी मिली. परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर बच्ची को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Next Post

सूडान ने यूरोपीय संघ के नए प्रतिबंधों की निंदा की

Sun Jul 20 , 2025
खार्तूम 20 जुलाई (वार्ता) सूडान ने शनिवार को यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों की निंदा करते हुए कहा कि इनमें ”निष्पक्ष कानूनी मानकों” का अभाव है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) की ”गैरकानूनी विद्रोही सशस्त्र समूहों” के साथ तुलना करना संभव […]

You May Like