सूडान ने यूरोपीय संघ के नए प्रतिबंधों की निंदा की

खार्तूम 20 जुलाई (वार्ता) सूडान ने शनिवार को यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों की निंदा करते हुए कहा कि इनमें ”निष्पक्ष कानूनी मानकों” का अभाव है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) की ”गैरकानूनी विद्रोही सशस्त्र समूहों” के साथ तुलना करना संभव नहीं है। बयान में यूरोपीय संघ से सूडान की विशिष्ट राष्ट्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधिक संतुलित दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया गया।

यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को एसएएफ और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) से संबद्ध दो व्यक्तियों और दो संस्थाओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जिनमें संपत्ति जब्त करना, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से धन या आर्थिक संसाधनों के प्रावधान पर प्रतिबंध और यात्रा प्रतिबंध शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि सूडान में अप्रैल 2023 से एसएएफ और आरएसएफ के बीच संघर्ष चल रहा है। इस लड़ाई में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं जिससे देश का मानवीय संकट और गहरा गया है।

 

Next Post

स्कूल से की शुरुआत, मोहल्लों तक पहुंचा नशा मुक्ति अभियान

Sun Jul 20 , 2025
इंदौर:पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर शहर में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत पुलिस अब मोहल्लों और कॉलोनियों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से जागरूक कर रही है, जिसके तहत थाना विजय नगर पुलिस ने प्रकाश चंद्र सेठी नगर में रहवासियों के साथ जन संवाद […]

You May Like