दतिया उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन कल, 13 जुलाई को नामांकन भरेंगे आशुतोष तिवारी

दतिया: विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है और दतिया में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को नामांकन की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 13 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

डॉ. सिंह ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और संगठन हित में पदाधिकारियों के सभी इस्तीफे अस्वीकार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय के साथ पूरा संगठन मजबूती से खड़ा है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की ताकत के दम पर पार्टी उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी।

Next Post

डॉ. नरोत्तम मिश्रा अब नई दिल्ली के लिए रवाना

Sun Jul 12 , 2026
ग्वालियर: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज पूर्वान्ह भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। टिकट परिवर्तन की संभावनाओं से जुड़े बिंदुओं पर वे शीर्ष नेताओं के समक्ष स्थिति स्पष्ट करेंगे Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like