सैयारा ने वीकेंड के दौरान भारतीय बाजार में 83 करोड़ की कमाई की

मुंबई, (वार्ता) यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने भारतीय बाजार में वीकेंड के दौरान 83 करोड़ रूपये की शानदार कमाई कर ली है।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी निर्मित सैयारा,18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है।इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।’सैयारा’ को क्रिटिक्स के साथ-साथ स्टार्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘सैयारा ‘ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 25 करोड़ रूपये की कमाई की।वहीं, अब तीसरे दिन कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सितारे सैयारा ने ने तीसरे दिन 37 करोड़ रूपये का कारोबार किया है।इस तरह फिल्म सैयारा भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में 83 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। उम्मीद की जा रही कि ‘सैयारा’ जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जायेगी।

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 22 जुलाई 2025

Tue Jul 22 , 2025
पंचांग 22 जुलाई 2025:- रा.मि. 31 संवत् 2082 श्रावण कृष्ण द्वादशी भौमवासरे प्रात: 5/41 तदुपरि त्रयोदशी तिथौ रात 3/45, मृगशिरा नक्षत्रे रात 7/21, धु्रव योगे शाम 4/15, तैतिल करणे सू.उ. 5/20 सू.अ. 6/40, चन्द्रचार वृषभ दिन 8/2 से मिथुन, पर्व- भौम प्रदोष व्रत, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1. —————————————————– […]

You May Like